केंद्र सरकार के पूर्व वित्तीय मंत्री अरुण जेटली जी के द्वारा 1 फरवरी 2018 को गोबर धन योजना आरंभ करने का ऐलान किया गया था। हालांकि, अरुण जेटली जी का निधन कुछ वर्ष पहले हो चुका है। लेकिन, केंद्र सरकार उनके द्वारा घोषणा की गई Gobar Dhan Yojana को आगे की ओर बढ़ाने का कार्य कर रही है। अब किसानों से फसल के अलावा गोबर भी अच्छे दामों में खरीदने का कार्य किया जाएगा।
अब आपके मन में गोबर धन योजना क्या है, Gobar Dhan Yojana के लिए डॉक्यूमेंट्स, गोबर धन योजना में ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें, गोबर धन योजना का उद्देश्य क्या है, इत्यादि जैसे सवाल उठ रहे होंगे। इसीलिए आज मैं अपने इस पोस्ट में आपके मन में Gobar Dhan Scheme से संबंधित उठ रहे सभी सवालों के बारे में चर्चा करने वाला हूं।
गोबर धन योजना क्या है ?
देखा जाए तो गोबर धन योजना का एक और नाम गैल्वनाइजिंग Organic Bio Agro Resources Dhan Scheme है। भारत के हर एक जिले में केंद्र सरकार के माध्यम से एक गावों का चुनाव किया जाएगा। जिसके बाद हर एक जिले में कलस्टर बनाया जाएगा और तकरीबन 700 कलस्टर बनाया जाएगा। हालांकि, Gobar Dhan Scheme 2021 के जरिए किसानों को संसाधन और आर्थिक रूप से फायदा पहुंचाया जाएगा।
Gobar Dhan Yojana के लिए डॉक्यूमेंट्स ?
यदि आप गोबर धन योजना का फायदा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन अप्लाई करने की जरूरत पड़ेगी। हालांकि, Gobar Dhan Scheme में अप्लाई करने के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट्स भी देने पड़ेंगे।
- आधार कार्ड
- फोटो
- आवासीय
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
गोबर धन योजना के लिए पात्रता क्या है ?
सबसे ज्यादा किसानों के मन में उठने वाला प्रश्न है की गोबर धन योजना के लिए पात्रता क्या है ? तो मैं किसानों की जानकारी के लिए बता दूं कि गोबर धन योजना के कुछ पात्रता रखी गई है जिसे आप पूरा करते हैं तो आप Gobar Dhan Scheme के लाभ का पात्र बन सकते हैं।
- भारत के किसानों को हीं गोबर धन योजना का फायदा प्रदान किया जाएगा।
- इसके अलावा जो भी लाभार्थी गोबर धन योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं वे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले होने चाहिए।
गोबर धन योजना का उद्देश्य क्या है ?
ग्रामीण क्षेत्र के कारण भारत में कई जगह अस्वच्छता दिखाई देती है। यही कारण है की Gobar Dhan Yojana के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने का कार्य किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य केवल स्वच्छता हीं नहीं बल्कि, किसानों को आय में बढ़ोतरी करना, ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को फायदा पहुंचाना, ग्रामीण इलाकों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना हीं उद्देश्य है।
गोबर धन योजना में ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें ?
इच्छुक किसान जो गोबर धन योजना में ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें लेख में बताए गए कुछ स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत पड़ेगी। जिसके बाद वे घर बैठे गोबर धन योजना में अप्लाई कर सकते हैं।
- सबसे पहले लाभार्थी को https://sbm.gov.in/Gobardhan/SLRM_AboutUs.aspx लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।
- इस पेज पर आपको पंजीकरण (Registration) का विकल्प नजर आएगा। जिसके बाद आप पंजीकरण पर क्लिक करें।
- अब आपके स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलेगा। इस आवेदन फॉर्म में आपको व्यक्तिगत डिटेल्स भरना होगा। एड्रेस, नाम, ईमेल आईडी, नंबर इत्यादि
- जब आप अपनी व्यक्तिगत डिटेल्स सही से भर लेंगे तो आप सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका गोबर धन योजना के लिए पंजीकरण पूरा हो जाएगा।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर पंजीकरण नंबर मैसेज में आ जाएगा। जिसे आप सही से संभाल कर रखें।
गोबर धन योजना में लॉगिन करने की प्रक्रिया क्या है ?
- लॉगिन करने के लिए आपको सबसे पहले https://sbm.gov.in/Gobardhan/SLRM_AboutUs.aspx लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।
- अब आपके सामने Login Button का विकल्प दिखाई देने लगेगा।
- Login Button पर क्लिक करें।
- जिसके बाद आप आईडी और पासवर्ड के साथ साथ CAPTCHA दर्ज करें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- अब Gobar Dhan Yojana में लॉगिन हो जाएगा।