मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना

आज के इस पोस्ट में हम आपको बेहतरीन योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। मुख्यमंत्री जीवन शक्ति स्कीम का एलान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किया गया है। जीवन शक्ति स्कीम के तहत राज्य में जितनी भी शहरी महिलाएं है जो बेरोजगार बैठी है वे कॉटन के कपड़े के मास्क निमार्ण कर के 11 रुपए प्रति रेट से अपने राज्य सरकार को बिक्री कर सकती है।

इस योजना से एक तो महिलाओं को काम मिल जाएगा और दूसरा तो उन्हें प्रोफ़िट भी अधिक होगा। इस स्कीम के अंतर्गत लोगों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी और किफ़ायती रेट में प्रदेश के निवासी को मास्क भी प्राप्त हो सकेगा। मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना के माध्यम से प्रदेश के निवासियों को कोरोना महामारी से लड़ने में भी सहायता प्राप्त होगी। तो आइए जानते हैं मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना के बारे में विस्तार से।

क्या है मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना 2021 ?

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति स्कीम का एलान 25 अप्रैल 2020 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने अपने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान किया था। मुख्यमंत्री जीवन शक्ति स्कीम का भोग करने के लिए सबसे पहले इच्छुक महिलाओं को इस स्कीम में अप्लाई करना होता है। इस स्कीम के तहत शहर में जो महिला बेरोजगार बैठी है उन्हें रोजगार प्रदान किया जाएगा।

इस स्कीम के माध्यम से घर बैठे महिलाएं मास्क निमार्ण कर मुनाफ़ा प्राप्त कर सकती है और इससे उनके घर खर्च में भी सहायता प्राप्त हो सकेगा। इस स्कीम में महिलाए ऑनलाइन अप्लाई कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है। यदि आप भी मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना के बारे में पूरी डिटेल्स प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने की आवश्यकता होती है।

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति स्कीम के मुख्य लक्ष्य क्या है ?

कोरोना महामारी के दौरान जितनी भी महिलाएं घर पर खाली बैठी है अर्थात् बेरोजगार बैठी है उन्हें रोजगार प्रदान करना ही मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना का मुख्य लक्ष्य है। इस योजना के माध्यम से रोजगार उत्पन्न कराना ही योजना का मुख्य उद्देश्य है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जाता है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके और वो अपनी जरूरतो को पूरा भी कर सकती है।

इसके अलावा प्रदेश को दूसरे प्रदेश से मास्क लेने की भी जरूरत नहीं होती है। इस स्कीम के माध्यम से शहरी महिलाओं के पास इनकम का जरिया भी हो जाएगा। इस योजना के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के अलावा उन्हें मजबूत भी बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना के तहत उद्यमी महिलाओं को इसके ऑफ़िसियल वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराना होता है और उसके पश्चात महिलाएं मास्क निमार्ण करने के बिज़नेस की शुरुआत कर अच्छा खासा कमाई कर सकती है।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जीवन शक्ति स्कीम 2021 के योग्यता ?

यदि आप भी मुख्यमंत्री जीवन शक्ति स्कीम का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं और इस योजना में अप्लाई करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण योग्यता को पूर्ण करना होता है। उसके लिए आपको निचे दिए गए सरल स्टेप्स को पूर्ण करना होता है। जो कि इस प्रकार हैं :-

  • आवेदक महिलाओं को इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
  • इच्छुक महिलाओं का बैंक खाता पासबुक होना आवश्यक होता है। बैंक अकाउंट नंबर की आवश्यकता इसलिए होती है ताकि सरकार के माध्यम से पेमेंट की रकम डायरेक्ट आपके अकाउंट में भेजा जाता है।
  • आवेदक महिलाओं को सिलाई का कार्य आना चाहिए ताकि वे बेहतर से बेहतर मास्क का निर्माण कर सके।
  • इस स्कीम में यदि महिला आवेदन करना चाहती है तो महिला को शहरी क्षेत्र का होना आवश्यक है। कहने का तात्पर्य इस प्रकार है कि योजना में आवेदन करने के लिए शहरी महिला होना जरूरी है।
  • इच्छुक महिलाओं के पास सिलाई करने वाला मशीन होना जरूरी है।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जीवन शक्ति स्कीम 2021 के फ़ायदे :-

  • मुख्यमंत्री जीवन शक्ति स्कीम के माध्यम से मास्क निमार्ण कर शहरी महिलाओं को रोजगार मुहैया कराई जा रही है, और वे बड़ी आसानी से अपनी जरूरतों को पूरा कर सकती है।
  • इस मास्क से न सिर्फ़ कोरोना संक्रमण को रोका जाएगा बल्कि व्यक्तियों का लाइफ़ सुरक्षित होगी।
  • इस स्कीम के अंतर्गत इच्छुक महिलाओं को प्रतिदिन कम से कम 200 मास्क निमार्ण करने होते हैं, और इन सब मास्क को 11 रुपए के रेट से महिलाओं को राज्य सरकार को बेचना होगा।
  • मुख्यमंत्री जीवन शक्ति स्कीम 2021 के अंतर्गत गरीब बेरोजगार महिलाओं को रोजगार का मौका उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इस स्कीम के तहत मास्क निमार्ण करने के काम से महिलाओं को अच्छा खासा कमाई हो सकता है।

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति स्कीम 2021 के महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स ?

यदि आप भी मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना में आवेदन करने का विचार कर रहे हैं तो उसके लिए आपको विभिन्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जो कि इस प्रकार हैं :-

  • राशन कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल फोन नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक का पहचान पत्र

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जीवन शक्ति स्कीम 2021 में अप्लाई करने का प्रक्रिया :-

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जीवन शक्ति स्कीम में अप्लाई करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको मध्य प्रदेश जीवन शक्ति स्कीम की ऑफ़िसियल वेबसाइट पर जाना होता है।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक होम पेज open हो जाता है।
  • अब आपके सामने महिला रजिस्ट्रेशन करे का विकल्प नजर आएगा। आपको इसके लिंक पर ओके करना होता है।
  • जिसके पश्चात आपके सामने एक Form Open हो जाता है। अब आपको इस form में अपना मोबाइल नंबर भरना होता है। आप वही नंबर दर्ज करे जो आपके बैंक से जुड़ा हुआ होगा।
  • फ़िर उसके पश्चात आपको मोबाइल पर एक OTP प्राप्त होगा। अब आपको OTP type कर अपना खाता नंबर चेक करना होगा।
  • उसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर भरना होगा।
  • इसके पश्चात आपको अपना नाम, पति का नाम, डेट ऑफ़ बर्थ, जिला, पिता का नाम, एड्रेस और इसके साथ ही आपको अपना वार्ड क्रमांक भरना होता है।
  • इसके बाद आप एक महिने में कितने मास्क का निर्माण कर सकती है इसकी जानकारी भरनी होती है।
  • उसके पश्चात आपको अपने बैंक डिटेल्स दर्ज करने की आवश्यकता होती है जैसे कि खाता नंबर, IFC कोर्ड, ब्रांच का नाम इत्यादि।
  • सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स को दर्ज करने के पश्चात आप उसे एक बाद चेक कर ले और फ़िर सबमिट के बटन पर ओके कर दे।

Official website link – https://maskupmp.mp.gov.in