मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना

मध्य प्रदेश सरकार अपने किसानों के हित के लिए नए-नए योजनाएं जारी करती रहती है। इन्हीं योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 है। जिसकी शुरुआत किसानों के सिचाई की समस्या दूर करने के लिए की गई है। अगर देखा जाए तो किसानों को खेती करने के लिए सिचाई करने में काफी समस्या होती है। लेकिन, किसान अब मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के जरिए सोलर पंप लगाकर सिचाई कर सकते हैं।

यदि आप भी MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana 2021, मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का उद्देश्य क्या है, मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 के लिए आवश्यक दस्तावेज, मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है, इत्यादि से संबंधित Details प्राप्त करना चाहते हैं तो आप मेरे लेख को सही तरह से पढ़ें। आपको MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana 2021 से संबंधित पूरी Details प्राप्त हो जाएगी।

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 क्या है ?

इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश के रहने वाले उन किसानों को दिया जाएगा। जहां, बिजली का साधन नहीं है और किसानों को खेती के सिचाई करने के लिए पंप इत्यादि की व्यवस्था नहीं है। मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 के माध्यम से किसानों को डीजल पर चल रहे पंप के बजाए Solar Pump प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 के लिए आवश्यक दस्तावेज और पात्रता क्या है ?

  • आवेदनकर्ता के पास मध्य प्रदेश राज्य का आवासीय प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • किसान कार्ड
  • फोन नंबर
  • भूमि संबंधित कागज
  • फोटो

एमपी मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 के लाभ क्या-क्या है ?

  • Madhya Pradesh सरकार के माध्यम से किसानों को सिचाई के लिए मुफ्त में सोलर पंप दिया जाएगा।
  • इस योजना के जरिए राज्य के ग्रामीण इलाकों में 300 मीटर दूर बिजली हो, उनके बीच सोलर पंप का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश के किसान अपनी खेतों में सिचाई के लिए मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का फायदा उठा सकते हैं।

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 का उद्देश्य क्या है ?

मध्य प्रदेश के काफी सारे किसान खेती करने के लिए डीजल पंप के जरिए सिचाई का कार्य करते थे। लेकिन, डीजल पंप के जरिए सिचाई करने में अधिक पैसों की खर्च होती थी। इसी खर्च को देखते हुए Madhya Pradesh सरकार के माध्यम से मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 को चालू किया गया है। अगर इस योजना के उद्देश्य की बात करें तो मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का एक मात्र उद्देश्य MP के किसानों को बेहतर ढंग से सिचाई करने के लिए Solar Pump प्रदान करना है। इससे किसानों की बेफिजूल खर्चे पर भी रोक लग सकती है और आमदनी भी बढ़ेगी।

MP सोलर पंप योजना 2021 के नियम ?

  • जो भी किसान MP सोलर पंप योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वह केवल अपनी जमीन के लिए ही आवेदन कर सकते हैं।
  • किसान सोलर पंप का इस्तेमाल सिचाई के लिए कर सकते हैं। अन्यथा और कोई कार्य के लिए नहीं कर सकते हैं।
  • सरकार के द्वारा किसानों को दिए गए सोलर पंप को कोई नहीं बेच सकता है और कोई नहीं खरीद सकता है।
  • आवेदनकर्ता को Solar Pump Yojana में आवेदन करने समय दिए गए जानकारी को सत्यापित करना आवश्यक है।
  • सोलर पंप का देखभाल करने का जिम्मेदारी किसानों की होगी।
  • यदि सोलर पंप की चोरी हो जाती है या फिर किसी प्रकार की छेड़ छाड़ होती है तो इसकी जिम्मेदारी भी किसान की होगी। इसकी जवाबदारी MP ऊर्जा विकास नगम लिमिटेड की नहीं होगी।
  • यदि सोलर पंप टूट जाता है या चोरी हो जाता है तो आप इसकी सूचना जिला कार्यालय को दे दें और एक FIR दर्ज करवा दें।
  • सोलर पंप में सोलर पंप से संबंधित डिटेल्स बोर्ड के माध्यम से दर्ज की जाएगी।
  • जब आप योजना से संबंधित राशि जमा कर देंगे तो आपके यहां 120 दिनों के भीतर Solar Pump लगा दिया जाएगा।

एमपी सोलर पंप योजना 2021 में आवदेन करने की प्रक्रिया क्या है ?

यदि आप भी मध्य प्रदेश राज्य में रहने वाले हैं और पेशे से किसान हैं तो आप एमपी सोलर पंप योजना 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको नीचे योजना से संबंधित आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी Step By Step देंगे।

  • सबसे पहले आवेदनकर्ता को https://cmsolarpump.mp.gov.in लिंक पर क्लिक करके मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको निचले भाग में नवीन आवेदन का विकल्प मिलेगा। आपको नवीन आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर Login Page ओपन हो जाएगा।
  • इसमें आप मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करें और OTP Button पर क्लिक करके नंबर की जांच कर लें।
  • अब आपको कुछ जानकारी रजिस्टर्ड करनी होगी। जैसे :- नाम, एड्रेस, नंबर, इत्यादि जैसी जानकारी सही तरह से Fill Up करनी होगी। जिसके बाद आपको नीचे दिए गए Next Button पर क्लिक करना पड़ेगा।
  • अब आपको बैंक खाता, किसान का आधार केवाईसी, जमीन से संबंधित जानकारी, जाती स्वघोषणा, एवं कौन सी सोलर पंप लेना है उसकी जानकारी भरनी होगी।
  • सर्वप्रथम आपको आधार केवाईसी का आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद नीचे दिए गए Next Button पर क्लिक करना पड़ेगा।
  • दूसरे पेज में आपको बैंक खाता संबंधित विवरण भरना होगा। इसके अलावा जमीन संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • फिर उसके पश्चात आपको पहला आधार से संबंधित खसरे हासिल करना पर ओके करना होता है।
  • इसके पश्चात आप जिस भी खसरे का चुनाव करेंगे उसके आधार से संबंधित खसरे के लिंक पर ओके कर दे।
  • अगर इससे जुड़े हुए किसान खसरे आधार से अटैच नही है तो उन्हें अन्य खसरे लिंक हेतु इसके बटन पर ओके करना होता है।
  • जिसके पश्चात आपके सामने एक पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको अपना तहसील, जिला, खसरे इत्यादि का चुनाव करना होता है।
  • अब आपको चयन किए गए खसरे को लिंक करने हेतु अन्यग चयन खसरे लिंक करने हेतु बटन पर क्लिक करें।
  • जिसके पश्चात आपको लास्ट में मैं प्रमाणित करता हूं की मेरे माध्यम से प्रदान किए गए सभी जानकारी बिल्कुल सही है। आपको इसके चेबॉक्स का चयन कर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार से आपका एप्लीकेशन प्रक्रिया पूरी होती है।

मैं आपको इस पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021, मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 के उद्देश्य क्या है, मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है, मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 के फायदे, इत्यादि से संबंधित पूरी जानकारी आसान शब्दों में समझाने की कोशिश किया हूं। उम्मीद करता हूं की आपको मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 से संबंधित जानकारी समझ आ गई होगी।