कोरोना काल में जो भी मजदूर दूसरे राज्य में काम को छोड़कर अपने राज्य में वापस लौटे हैं। उन्हें अपने ही राज्य में नौकरी देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना की शुरुआत की गई है। यदि आप भी जानने के लिए उत्सुक हैं की Madhya Pradesh Rojgar Setu Yojana 2021 के माध्यम से नौकरी कैसे प्रदान की जाएगी तो आप इस पोस्ट को अच्छी तरह पढ़ें।
इसके अलावा आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना क्या है, MP Rojgar Setu Yojana 2021 के लिए आवश्यक दस्तावेज, MP Rojgar Setu Yojana के उद्देश्य क्या है, मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना के लिए आवेदन कैसे करें, इत्यादि से जुड़ी डिटेल्स प्रदान करने वाले हैं।
मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना क्या है ?
MP Rojgar Setu Yojana 2021 के माध्यम से कोरोना काल में अपने राज्य में वापस लौटे मजदूर को योग्य अनुसार रोजगार प्रदान किया जाएगा। इस योजना की शुरुआत इसलिए की गई है की राज्य के मजदूरों को पैसे कमाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। यदि आप भी पेशे से मजदूर हैं और मध्य प्रदेश के निवासी हैं तो आप Online MP Rojgar Setu Yojana 2021 के माध्यम से आवेदन एवं रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
MP Rojgar Setu Yojana 2021 के प्रमुख बातें?
- मध्य प्रदेश के जितने भी प्रवासी मजदूर हैं उन सभी को रोजगार के विकल्प प्रदान किए जाएंगे।
- जो भी प्रवासी मजदूर कोरोना काल के समय में दूसरे राज्य से अपने राज्य में वापस लौटे हैं। उन्हें इस योजना के जरिए लाभ प्रदान किया जाएगा।
- जो भी मजदूर इस योजना के लाभ लेने योग्य होंगे। उन्हें मनरेगा के अंतर्गत रोजगार दिया जाएगा।
- MP Rojgar Setu Yojana के माध्यम से मजदूरों को योग्यता के अनुसार रोजगार प्रदान किया जाएगा।
- यदि मध्य प्रदेश के मजदूर इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो उनको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके आवेदन करना होगा।
- इस योजना के जरिए प्रवासी मजदूर को पैसे कमाने के लिए बाहर नहीं जाना होगा और आर्थिक रूप से भी सुधार आएगी।
MP Rojgar Setu Yojana 2021 के लिए आवश्यक दस्तावेज और पात्रता ?
- आवेदन करने वाला व्यक्ति पेशे से मजदूर होना चाहिए और बेरोजगार होना चाहिए।
- मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले होने चाहिए। तभी वे MP Rojgar Setu Yojana के लिए Apply कर सकते हैं।
- आवासीय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- लेबर कार्ड
- फोटो
- जिस भी मजदूर का समग्र आईडी नहीं बना हुआ है, उनकी समग्र आईडी बनाई जाएगी।
मध्य प्रदेश के मजदूरों को इन क्षेत्रों में रोजगार प्रदान किया जाएगा ?
अगर आप MP Rojgar Setu Yojana के अंतर्गत आवेदन करते हैं तो आपको नीचे बताए गए क्षेत्रों में रोजगार प्रदान किया जाएगा। तो आइए जानते हैं मजदूरों को कौन-कौन सी क्षेत्रों में नौकरी प्रदान की जाएगी :-
- लाभार्थी को फैक्ट्री में नौकरी प्रदान किया जाएगा।
- कुछ लाभार्थी को कपड़ा फैक्ट्री में रोजगार दिया जाएगा।
- इसके अलावा भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्य में भी लाभार्थी मजदूरों को रोजगार प्रदान की जाएगी।
- ईट भट्टा में भी रोजगार के विकल्प।
- कृषि और संबद्ध गतिविधियाँ जैसे क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना 2021 के उद्देश्य क्या है ?
वर्तमान समय में कोरोना महामारी के दौरान क्या-क्या हुआ ये तो पूरा देश जानता है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 31 मई तक तालाबंदी की स्तिथि बनी हुई है। ऐसे में बहुत सारे मजदूर एवं जॉब करने वाले व्यक्ति इस दौरान बेरोजगार हो गए और अपने गांव लौट आए। अब जो लोग गांव लौटे उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब है की एक तो उनके पास रोजगार नहीं दूसरा वे फिर शहर जा नहीं सकते।
जिसके कारण उनकी आर्थिक परिस्थिति पहले से भी अधिक खराब हो चुकी है। लेकिन इसी सब समस्यायों और मजदूरों की आर्थिक सहायता को मद्दे नजर रखते हुए राज्य सरकार द्वारा मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना का शुभारंभ किया गया है। मध्य प्रदेश रोजगार सेतु स्कीम के माध्यम से राज्य में रह रहे मजदूरों एवं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है
मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना 2021 में आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है ?
यदि आप MP Rojgar Setu Yojana 2021 में घर बैठे आवेदन करना चाहते हैं तो आपको मेरे द्वारा नीचे बताए गए आवेदन प्रक्रिया से संबंधित Steps को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आपको इस http://sambal.mp.gov.in/RojgarSetu/ लिंक पर क्लिक करके Madhya Pradesh Rojgar Setu Yojana की आधिकारिक पर विजिट करना होगा।
- अब आपके स्क्रीन पर नेक्स्ट पेज ओपन होगा। जिसमें रजिस्ट्रेशन करें का विकल्प मिलेगा।
- आपको रजिस्ट्रेशन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन से संबंधित फॉर्म ओपन होगा। इसमें आपको एंप्लॉयर से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
- जानकारी दर्ज करने के बाद आप Register Details के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब Login Button पर क्लिक करके Login करें। जिसके बाद सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
MP Rojgar Setu Yojana में लॉगिन कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको http://sambal.mp.gov.in/RojgarSetu/ दिए गए लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।
- अब आपको लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा। आप लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप आईडी, पासवर्ड, CAPTCHA, इत्यादि दर्ज करके लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- इस तरह आप लॉगिन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे।
उम्मीद करता हूं की आपको MP Rojgar Setu Yojana 2021 क्या है, मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना के उद्देश्य क्या है, मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना के लिए आवेदन कैसे करें, इत्यादि से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त हो गई होगी। यदि आपको Madhya Pradesh Rojgar Setu Yojana से संबंधित कुछ और सवाल पूछना हैं तो आप मुझसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।