राजस्थान तारबंदी योजना

अक्सर राजस्थान के किसानों द्वारा की गई खेती को जंगली जानवरों द्वारा फसल नष्ट करने की घटनाएं होती रहती है। इस तरह की घटनाओं से राजस्थान के किसानों में लाचारी और मायूसी साफ देखा जा सकता है। किसानों की इसी लाचारी को देखते हुए राजस्थान सरकार के माध्यम से राजस्थान तारबंदी योजना का शुभारंभ किया गया है। तारबंदी योजना 2021 के जरिए राजस्थान के किसानों को जंगली जानवर से काफी राहत मिलेगा।

अगर देखा जाए तो राजस्थान सरकार अपने किसानों को खेत को सुरक्षित रखने के लिए खेतों में तारबंदी करवाने के लिए आर्थिक मदद के जरिए कम इंटरेस्ट पर पैसा दे रही है। जो भी किसान राजस्थान तारबंदी योजना में अप्लाई करना चाहते हैं वे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

तो आइए आज हम इस लेख में राजस्थान तारबंदी योजना क्या है ? राजस्थान तारबंदी योजना में अप्लाई करने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स लगेगा ? राजस्थान तारबंदी योजना के फायदे क्या-क्या है ? तारबंदी योजना 2021 के लिए पात्रता क्या रखी गई है ? राजस्थान तारबंदी योजना में अप्लाई करने की प्रक्रिया क्या है ? इत्यादि के बारे में जानेंगे।

राजस्थान तारबंदी योजना क्या है ?

Rajasthan Tarbandi Yojana राज्य के किसानों के खेतों की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है। राजस्थान तारबंदी योजना का फायदा छोटे वर्ग के किसान आसानी से उठा सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए जो भी किसान आवेदन करेंगे, वैसे किसानों के खेत में तकरीबन 400 मीटर दूरी तक तारबंदी करने का कार्य किया जाएगा। ऐसा इसलिए ताकि, जंगली जानवरों से फसल आसानी से बचाया जा सके। ।

तारबंदी जैसे कार्यों के लिए सरकार के माध्य से 3 लाख 96 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। राजस्थान तारबंदी योजना के जरिए राज्य के किसानों को तकरीबन 8 कड़ोर की राशि देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालांकि, जो भी किसान जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए अपने खेतों में तारबंदी करवाना चाहते हैं वे Rajasthan Tarbandi Scheme 2021 में Apply कर सकते हैं।

Tarbandi Scheme 2021 में अप्लाई करने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स लगेगा ?

गौर किया जाए तो Rajasthan Tarbandi Scheme 2021 का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स सबमिट करना होगा। नीचे मैंने डॉक्यूमेंट्स की सूची दे दी है।

  • खेत की जमाबंदी
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • फोन नंबर
  • राशन कार्ड
  • फोटोग्राफ

राजस्थान तारबंदी योजना के फायदे क्या-क्या है ?

  • Tarbandi Yojana 2021 के तहत जो भी किसान अपने खेतों में तारबंदी करवाना चाहते हैं तो उन्हे सरकार के तरफ से 50 प्रतिशत लागत राशि दिया जाएगा। इसके अलावा किसान को 50 प्रतिशत लागत राशि खुद से देना होगा।
  • इसके अलावा Rajasthan Tarbandi Yojana के जरिए छोटे वर्ग के किसान खेतों की सुरक्षा Tarbandi के जरिए काफी आसानी से कर पाएंगे।
  • जो किसान अपने खेतों में 400 मीटर तक की दूरी में तारबंदी करवाएंगे, उन्हें ही तारबंदी योजना का अनुदान दिया जाएगा। अगर आप 400 मीटर से ज्यादा दूरी तक घेराबंदी करवाते हैं तो आपको अनुदान की राशि नहीं मिलेगी।
  • कुल मिलाकर किसानों के द्वारा खेतों में तारबंदी वाला कार्य करवाने हेतु 3 लाख 96 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

Rajasthan Tarbandi Yojana के उद्देश्य क्या है?

जब किसानों द्वारा खेती की जाती है और फसल बड़े-बड़े हो जाते हैं तो जंगली जानवर फसल को पूरी तरह बर्बाद कर देते हैं। इससे किसानों को जबरदस्त आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में बड़े किसान अपने खेतों में होने वाले फसल की सुरक्षा के लिए खेत की चारो ओर तारबंदी का कार्य करवा लेते हैं। लेकिन, छोटे किसान के पास उतने पैसे नहीं होते हैं जिससे वे तारबंदी का कार्य पूरा कर सकें और अपना फसल सुरक्षित बचा सकें। इसी को देखते हुए Rajasthan Tarbandi Yojana का केवल एक ही उद्देश्य राज्य के किसानों को आवारा जानवरों के द्वारा हो रहे फसल नुकसान से सुरक्षित करना है।

राजस्थान तारबंदी स्कीम 2021 के लिए पात्रता क्या रखी गई है ?

  • जिस भी किसान के पास 0.5 हेक्टेयर खेती करने के लिए जमीन हैं। वे Rajasthan Tarbandi Yojana के पात्र हैं।
  • तारबंदी योजना में आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास बैंक पासबुक होना अनिवार्य है। ऐसा इसलिए क्योंकि, सरकार बैंक खाता में पैसा भेजेगी।
  • राजस्थान का आवासीय प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • यदि आप फसल सुरक्षा से जुड़े लाभ किसी और योजना के माध्यम से ले रहे हैं तो आप Rajasthan Tarbandi Scheme के पात्र नहीं हो सकते हैं।

राजस्थान तारबंदी योजना में अप्लाई करने की प्रक्रिया क्या है ?

क्या आप Rajasthan Tarbandi Yojana में Apply करना चाहते हैं ? अगर करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले राजस्थान कृषि विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद आपको Rajasthan Tarbandi Yojana 2021 Application Form Download के बटन पर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड करना पड़ेगा।

अब आप एप्लीकेशन फॉर्म प्रिंट करवा लें और मांगी गई डिटेल्स नाम, एड्रेस, नंबर, पिता का नाम, आधार संख्या इत्यादि ध्यान से भर लें। इसके बाद आप राजस्थान तारबंदी स्कीम में मांगी गई डॉक्यूमेंट्स फॉर्म के साथ पिनअप कर लें। अब आपको क्षेत्रीय कृषि विभाग में बैठे अधिकारी को फॉर्म सबमिट कर दें। इस तरह Rajasthan Tarbandi Scheme में आवेदन प्रक्रिया पूरी होती है।

Official link – https://www.indiafilings.com/learn/rajasthan-tarbandi-yojana