UP Shasanadesh 2021

अब उत्तर प्रदेश राज्य की जनता यूपी शासनादेश 2021 की डिटेल्स घर बैठे Online देख सकती है। जी हां, ये इसलिए मुमकिन हो गया है क्योंकि यूपी सरकार ने शासनादेश को Online कर दिया है। यही मुख्य कारण है की उत्तर प्रदेश की आम जनता हर रोज UP Shasanadesh की डिटेल्स जान पाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शासनादेश को ऑनलाइन करने से हो रहे अवैध कामों में रोक लगाई जा सकती है।

मित्रों अब हम UP Shasanadesh 2021 क्या है, यूपी शासनादेश 2021 के आवश्यक कागजात क्या हैं, उत्तर प्रदेश शासनादेश 2021 को ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया क्या है, UP Shasanadesh 2021 के उद्देश्य क्या है इत्यादि के बारे में बात करेंगे।

UP Shasanadesh क्या है ?

भारत में धीरे-धीरे सभी कार्यालयों से संबंधित कामों को ऑनलाइन कर दिया गया है। ठीक वैसे हीं उत्तर प्रदेश राज्य भी अपने सभी कार्यालय संबंधित कामों को ऑनलाइन करने का काम किया है। अब यूपी की आम जनता घर बैठे सरकारी कामों पर नजर रख सकेगी या फिर हर सरकारी कामों की खबर रखेगी। उत्तर प्रदेश सरकार किस तरह का निर्देश जारी कर रही है, सरकार के द्वारा किस प्रकार के काम किए जा रहे हैं यह सभी जानकारी आप मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं।

यूपी शासनादेश 2021 देखने के लिए आवश्यक कागजात ?

  • ईमेल आईडी के जरिए आप शासनादेश देख सकते हैं।
  • इसके अलावा मोबाइल नंबर के जरिए भी यूपी शासनादेश देख सकते हैं।

UP Shasanadesh 2021 के उद्देश्य क्या है ?

उत्तर प्रदेश शासनादेश 2021 का उद्देश्य सरकारी कामों में हो रहे धांधली पर रोक लगाना और प्रदेश के जनता को एक कदम जागरूकता की ओर बढ़ाना है। आप घर बैठे सरकार द्वारा कृषि विभाग से संबंधित क्षेत्र में दिए जा रहे आदेश, शिक्षा से संबंधित क्षेत्र में दिए जा रहे आदेश, पेंशन, प्रशासन, समाज कल्याण विभाग इत्यादि के क्षेत्रों में दिए जा रहे UP Shasanadesh 2021 देख सकते हैं।

यूपी शासनादेश 2021 को देखने की प्रक्रिया क्या है ?

  • दिया गए http://shasanadesh.up.gov.in आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप शासनादेश के विकल्प पर जाएं। फिर आपके सामने दूसरा पेज आएगा।
  • इसमें आपको शासनादेश की तिथि, शासनादेश का नंबर, इत्यादि का चुनाव करना होगा।
  • अब Captcha कोड दिए गए बॉक्स में दर्ज कर लें। और सर्च पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके स्क्रीन पर यूपी शासनादेश से जुड़ी पूरी डिटेल्स आ जाएगी।
  • इस प्रकार शासनादेश देखने की प्रक्रिया पूरी होती है।

UP शासनादेश को सत्यापित करने की प्रक्रिया क्या है ?

  • राज्य के जो भी व्यक्ति Uttar Pradesh शासनादेश को सत्यापित करने की सोच रहे हैं तो उन्हें पहले http://shasanadesh.up.gov.in लिंक पर क्लिक करके अधिकारिक साइट पर जाने की जरूरत है।
  • इसमें आपको सत्यापन हेतु का विकल्प नजर आएगा। आप सत्यापन हेतु पर क्लिक करें।
  • अब आपके फोन में सत्यापन हेतु फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • सत्यापन हेतु फॉर्म में आपको कुछ डिटेल्स दर्ज करने होंगे। इसमें आपको शासनादेश नंबर, विभागीय नाम, इत्यादि की डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
  • डिटेल्स दर्ज करने के बाद आप सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार यूपी शासनादेश सत्यापन करने की प्रक्रिया पूरी होती है।