क्या आप शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं ? क्या आप उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले हैं ? अगर हां, तो आपके लिए एक जबरदस्त योजना लेकर आएं हैं और इस योजना का नाम दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना 2021 है। UP के CM योगी आदित्यनाथ जी के माध्यम से उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से यूपी के रहने वाले दिव्यांग लड़कियां एवं लड़कों को शादी करने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
यदि यूपी के दिव्यांगजन दंपतियों में शामिल लड़कियां विकलांग हैं तो उस स्थिति में सरकार के माध्यम से विकलांग लड़कियों को 20000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यदि दिव्यांगजन दंपतियों में शामिल लड़के विकलांग हैं तो उन्हें 15000 रुपए की राशि दी जाएगी। यदि आप भी दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना 2021 में आवेदन करना चाहते हैं तो आप आवेदन करने से पहले कुछ आवश्यक जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
आज हम आपको अपने आर्टिकल के द्वारा दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना 2021 ? दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज, दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है, इस योजना का उद्देश्य क्या है, इत्यादि से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं। तो मैं आपसे निवेदन करना चाहूंगा की आप इस लेख को आखिरी तक पढ़ें।
यूपी दिव्यांगजन शादी योजना क्या है ?
अगर उत्तर प्रदेश राज्य में रहने वाले दिव्यांगजन दंपतियों में शामिल लड़कियां एवं लड़के दोनों ही शारीरिक रूप से विकलांग हैं तो ऐसी स्थिति में यूपी दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना के माध्यम से दोनों को 35,000 रुपए की आर्थिक राशि मुहैया कराई जाएगी। यदि शादी कर रहे लड़कियां एवं लड़के में से कोई भी एक विकलांग है तो वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन शादी योजना के माध्यम से विकलांग लड़कियों एवं लड़के को दी जाने वाली आर्थिक राशि उनके सीधे बैंक खाता में ट्रांसफर कर दी जाएगी। यह प्रक्रिया DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए आवेदनकर्ता के पास बैंक खाता का होना अनिवार्य है।
उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना के फायदे ?
- इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के रहने वाले दिव्यांग व्यक्ति को ही मिलेगा।
- अगर शादी करने वाली लड़की दिव्यांग है तो उन्हें 20,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यदि शादी करने वाला लड़का दिव्यांग है तो उन्हें 15,000 रुपए का प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
- यदि लड़का एवं लड़की दोनों शारीरिक एवं मानसिक रूप से दिव्यांग है तो उन्हें 35,000 रुपए की राशि दी जाएगी।
- इस योजना की राशि लाभार्थी के सीधे बैंक खाता में DBT के माध्यम से भेज दी जाएगी।
दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज और पात्रता ?
- आवेदनकर्ता को शादी प्रमाण पत्र अपलोड करना पड़ेगा।
- आवेदन करने वाला लड़का या लड़की दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले स्थाई निवासी होने चाहिए।
- यदि आप कम से कम 40 प्रतिशत दिव्यांग हैं और अधिकतम 100 प्रतिशत दिव्यांग हैं तो आप दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना के लिए पात्र हैं।
- आवेदन करने वाले के पास यूपी राज्य का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- शादी का प्रमाण पत्र
- फोन नंबर
- लड़का एवं लड़की का उम्र 18 साल से लेकर 21 साल होना चाहिए।
- फोटो
- बैंक पासबुक
उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना 2021 का उद्देश्य क्या है ?
जितने भी व्यक्ति शारीरिक रूप से विकलांग होते हैं, उनके पास कमाई करने का साधन काफी कम होता है। यही कारण है की शारीरिक रूप से लाचार व्यक्ति की आर्थिक स्थिति काफी खराब होती है। जिसके कारण उन्हें शादी-विवाह करने में भी काफी कठिनाइयों को झेलना पड़ता है। इसी सब कठिनाई को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना के तहत दोनों दिव्यांग को 35,000 रुपए की राशि दी जाएगी।
दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है ?
जितने भी यूपी राज्य के रहने वाले दिव्यांग व्यक्ति हैं वह इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आप भी दिव्यांग हैं और इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप दिए गए कुछ स्टेप्स का पालन करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको http://divyangjan.upsdc.gov.in लिंक पर क्लिक करके दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर Visit करना होगा।
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन/ आवेदन करने का ऑप्शन मिलेगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना पड़ेगा।
- अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर योजना से संबंधित आवेदन पत्र खुल जाएगा। जिसमें आपको नाम, ग्रामीण क्षेत्र, जनपद इत्यादि का जानकारी दर्ज करना होगा।
- जब आप आवेदन पत्र में जानकारी दर्ज कर लेंगे, तो आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हो जाएगा।
- अब आपके द्वारा पंजीकृत किए गए फोन नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्रदान कर दिया जाएगा।
लॉगइन करने की प्रक्रिया क्या है ?
- सर्वप्रथम आपको http://divyangjan.upsdc.gov.in लिंक पर क्लिक करके दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- अब आपके स्क्रीन पर Login का सेक्शन खुल जाएगा। इसमें आपको आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा और नीचे दिए गए Login Button पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपका सफलतापूर्वक login हो जाएगा।
मैं आपको इस लेख के माध्यम से दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना 2021, दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना के उद्देश्य क्या है, दिव्यागजन शादी प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है, उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज, इत्यादि से जुड़ी हर एक डिटेल्स प्रदान कर दिया हूं।
यदि आपको उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करने में किसी भी तरह की परेशानी होती है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपके सभी परेशानियों का हल करने की कोशिश करेंगे।